सिडकुल के ब्रिटानिया फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौके पर डटा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: पंतनगर सिडकुल की ब्रिटानिया फैक्ट्री में अचानक आग लगने से फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन मौके पर डटा हुआ है. आग इतनी विकराल थी की पल भर में फैक्ट्री के गोदाम, दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में लिया. दमकल के एक दर्जन से अधिक वाहन और कंपनियों के निजी वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे . वहीं आग लगने से फैक्ट्री को करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

पंतनगर सिडकुल स्थित ब्रिटानिया फैक्ट्री के गोदाम में बीते देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही घंटे में फैक्ट्री के गोदाम जलकर राख हो गया. देखते ही देखते आग ने कंपनी के गोदाम और दफ्तर सहित अन्य हिस्से को चपेट में ले लिया है. सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग और कंपनी प्रबंधन के कई वाहनों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

लेकिन आग इतनी फैल चुकी है की काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. सूचना पर डीएम, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, एसपी सिटी और सीओ द्वारा मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली. हालांकि आग से किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है आग करीब 11.30 बजे रात से लगी हुई है. वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad