सिडकुल में श्री शानदार इंडस्ट्रीज अग्निकांड में एक और श्रमिक की मौत, गैस रिसाव होने से लगी थी आग

खबर शेयर करें -

जसपुरः उधमसिंह नगर के जसपुर में बीते 23 नवंबर की रात नादेही रोड स्थित थर्माकोल के उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग से झुलसे एक और श्रमिक की मौत हो गई है. घायल का इलाज बरेली के अस्पताल में चल रहा था. बरेली पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  आज सूर्य ग्रहण पर 'आदित्य L-1' की नजर: अंटार्कटिका में दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर', दुनिया देखेगी इसरो का कमाल

23 नवंबर की रात गोपाल कृष्ण की जसपुर के नादेही रोड स्थित श्री शानदार थर्माकोल फैक्ट्री में आग लग गई थी. आग एलपीजी गैस के रिसाव के कारण लगी थी. इस दौरान फैक्ट्री में कार्यरत संजय सिंह, वेदप्रकाश और राहुल त्यागी गंभीर रूप से झुलस गए थे. तीनों को काशीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  ओर जब ग्राहक बनकर ठेके पर जा पहुंचे डीएम सविन बंसल, ‘मैकडॉवेल वन’ खरीद पर देने पड़े ₹20 ज्यादा , ओवर रेटिंग पर ठेकेदार को लगी 50 हजार की चपत

जहां डॉक्टरों ने वेद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया. जबकि दोनों घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया था. लेकिन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए तीनों को बरेली रेफर कर दिया गया. वहीं, बीते दिन इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई.