सितारगंज के पास बस पलटने से 15 यात्री घायल, फोन पर बात कर रहा था चालक

खबर शेयर करें -

सितारगंज के पास एक बस अनियंत्रित हो कर पलट गई. इस दौरान बस में बैठे 50 यात्रियों में 15 यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. दो यात्रियों को हायर सेंटर भी रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

ये बस खटीमा से किच्छा को आ रही थी. तभी अचानक वीरेंद्र नगर सितारगंज के पास ये बस पलट गई. बस पलटने के बाद चीख पुकार मच गई. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की सूचना पर सितारगंज पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों और आसपास के लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

हादसे के वक्त बस में 50 लोग सवार थे. जिसमें 15 यात्री घायल हुए हैं. घायलों को सितारगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जानकारी के अनुसार बस चलाते वक्त चालक फोन पर बात कर रहा था. जिसके कारण ये दुर्घटना हुई.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad