सितारगंज : डेढ़ किलो चरस के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें -

उधम सिंह नगर जिले में नशे का कारोबार खूब फल-फूल रहा है. यही वजह है कि आए दिन नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं. ताजा मामला सितारगंज से सामने आया आया है. जहां पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पीलीभीत से चरस की खेप लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता था. फिलहाल, पुलिस आरोपी के अन्य लिंक को खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि बीती देर शाम सितारगंज थाना पुलिस ग्राम बरुवाबाग को जाने वाले स्टोन क्रशर तिराहे के पास चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी वहां पर एक संदिग्ध युवक नजर आया. शक होने पर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी लेने पर आरोपी के पास डेढ़ किलो चरस बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विद्या राम पाल निवासी बरुवाबाग कोतवाली सितारगंज बताया. आरोपी ने बताया कि वो चरस की खेप उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से लाता था. जिसे वो सितारगंज में अपनी दुकान से लोगों को बेचता और सप्लाई करता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर लिया है. साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश करने जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत लगभग दो लाख रुपए आंकी जा रही है.