सितारगंज : परिजनों की डांट से नाराज होकर 10 साल के बच्चे ने चुन्नी को फंदा बनाकर की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

सितारगंज: उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे ने चुन्नी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार परिजनों ने बुधवार की रात उसको किसी बात को लेकर डांट दिया था. जिसके बाद आज सुबह बच्चे ने फंसे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

गुरुवार को घर वालों की डांट से नाराज 10 साल के बच्चे ने चुन्नी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस के मुताबिक, आज सुबह सूचना मिली थी की पड़री गांव निवासी समसुल के 10 वर्षीय बेटे ने आत्म हत्या कर ली. आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

घटना के समय समसूल मजदूरी के लिए गया हुआ था, जबकि मां घर के पास दुकान में बैठी हुई थी. जब वह घर पहुंची तो बेटा अर्श फंदे से लटका हुआ मिला. जिसके बाद बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया. जहा पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. तीन भाई बहनों में अर्श सबसे बड़ा था. मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad