सितारगंज मंडी में धान की तौल न होने से किसानों ने जमकर प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

खटीमाः सितारगंज मंडी परिसर में धान की तौल न होने से आक्रोशित किसानों ने धरना दिया. साथ ही प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. किसान, कच्चे आढ़तियों की ओर से धान की तौल न किए जाने से नाराज हो गए थे. किसानों के धरने पर बैठने की सूचना पर एसडीएम तुषार सैनी मौके पर पहुंचे. जहां उन्होंने किसानों से वार्ता कर धान की तौल सुचारू करने का आश्वासन दिया.

किसानों का कहना है कि सरकार ने एक अक्टूबर से मंडी में कच्चे आढ़तियों से धान तौल शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया था. इसके बावजूद भी धान तौल शुरू नहीं हो पाई है. मंडी प्रवेश की किसानों को कोई रसीद नहीं दी जा रही है. मंडी कर्मचारी और कच्चे आढ़तियों की साठगांठ से किसानों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है. हर साल की तरह इस साल भी किसानों को अपना धान औने-पौने दाम पर बेचना पड़ रहा है.

किसानों का आरोप है कि मंडी में धान लाने पर उन्हें इतना परेशान किया जा रहा है कि वो अपना धान बाहर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है. वहीं, एसडीएम तुषार सैनी ने कच्चे आढ़तियों व किसानों की बैठक करवाकर धान की तौल को सुचारू करवा दिया. साथ ही एसडीएम ने कहा कि कच्चे आढ़तियों के पोर्टल खोले जा रहे हैं. जल्द ही सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार