सितारगंज में किसानों और कच्चे आढ़तियों के बीच धान तौल में कटौती को लेकर हुआ जमकर विवाद

खबर शेयर करें -

खटीमाः सितारगंज में किसानों और कच्चे आढ़तियों के बीच धान तौल में कटौती को लेकर जमकर विवाद हुआ. इतना ही नहीं नाराज किसानों ने मंडी गेट के आगे धान से भरी ट्रॉलियां लगाकर रोड जाम कर दिया. सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराई. जिसके बाद देर शाम फिर से धान की तुलाई शुरू हुई.

बता दें प्रदेश सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में 1 अक्टूबर से धान की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू कर दी गई है. सरकार ने कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1940 रुपए निर्धारित किया है, लेकिन धान खरीद शुरू होने के साथ ही किसानों का धान तुलाई को लेकर रोज विवाद सामने आ रहा है. आज सितारगंज में धान तुलाई के दौरान कच्चे आढ़तियों और किसानों में कटौती को लेकर विवाद हो गया.

नाराज किसानों का कहना है कि कच्चे आढ़ती जिलाधिकारी की ओर से तय किए गए मानक से ज्यादा धान कटौती कर रहे हैं. जो किसानों और प्रशासन की ओर से तय किए गए मानक से ज्यादा है. नाराज किसानों द्वारा तौल बंद करा कर मंडी समिति के बाहर धान से भरी ट्रॉलियां लगाकर जाम लगा दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

उधर, किसानों की तरफ से मंडी समिति के बाहर जाम लगाने की सूचना पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी मौके पर पहुंचे. जहां कच्चे आढ़तियों और किसानों के बीच वार्ता कर मानक के अनुसार ही धान तुलाई में कटौती करने के निर्देश दिए. जब दोनों पक्षों में सहमति बनी तो देर शाम फिर से धान की खरीद शुरू हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad