सितारगंज : व्यापारी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करते हुए अपनी ही दुकान को आग लगाने की करी कोशिश
उधमसिंह नगर के सितारगंज में एक व्यापारी ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ अपनी ही दुकान को आग लगाने की कोशिश की. बीच बचाव में आए अन्य व्यापारियों ने व्यापारी को रोका, जिसके बाद मामला शांत हुआ. राजस्व विभाग ने व्यापारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है.
![]()
मामले के मुताबिक, राजस्व विभाग की भूमि में फड़ लगाने की आड़ में एक व्यापारी ने अतिक्रमण किया हुआ है. बुधवार को अतिक्रमण तोड़ने गए राजस्व विभाग के कर्मचारियों का व्यापारी ने विरोध किया. विरोध के बीच व्यापारी ने अपनी दुकान पर पेट्रोल छीड़ दिया और आग लगाने की कोशिश की. आस-पास के दुकानदारों ने व्यापारी को रोक लिया
तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि एक फड़ व्यापारी सरकारी भूमि पर पक्का निर्माण कर रहा था. जिसे तोड़ने के लिए टीम गई थी. व्यापारी ने विरोध में अपनी दुकान पर आग लगाने की कोशिश की. राजस्व टीम ने संयुक्त रूप से व्यापारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस सहयोग की मांग की है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

