सितारगंज : संपत्ति को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

खबर शेयर करें -

संपत्ति विवाद को लेकर सितारगंज थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, सूचना मिलने के बाद एसएसपी- एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें 👉  चार साल बाद फूटने लगा जनता का गुस्सा !;पहले सड़क पर महिला ने उठाई थी आवाज, अब शिलापट्ट पर बल्ब फोड़ युवक ने विधायक पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

संपत्ति को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट: मिली जानकारी के अनुसार सितारगंज किच्छा रोड मुख्य बाजार में देवेन्द्र पाल सिंह (मृतक व्यक्ति) दुकान संचालित करता था. आज दोपहर उसका बड़ा भाई दुकान पर पहुंचा और दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान बड़े भाई ने देवेन्द्र पाल सिंह पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे देवेन्द्र पाल सिंह घायल हो गया. आनन-फानन में आसपास के दुकानदार देवेन्द्र पाल सिंह को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दौरान कुछ लोगों द्वारा देवेन्द्र पाल सिंह के बड़े भाई को पकड़ लिया गया और इस संबंध में पुलिस को सूचना दी.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी राशन के नमक का सैंपल लैब में पास, अफवाहों पर लगा विराम; रसायन विज्ञान के शिक्षक ने समझाई विज्ञान की बात

पुलिस ने हिरासत में बड़े भाई को लिया: एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था. इस दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया. अस्पताल में डॉक्टर ने घायल देवेन्द्र पाल सिंह को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बड़े भाई को हिरासत में लेते हुए जांच शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर
Ad