सितारगंज : स्पा और मसाज सेंटरों पर छापेमारी में 2 युवतियां और 4 युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

खटीमा: उधम सिंह नगर जिले की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सितारगंज में स्पा व मसाज सेंटरों पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने स्पा सेंटर से 2 युवतियों और 4 युवकों को हिरासत में लिया है. वहीं स्थानीय लोगों की शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने ये कार्रवाई की.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

बता दें कि स्थानीय लोगों द्वारा लगातार पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होने की शिकायत की जा रही थी. जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सितारगंज के रॉयल स्पा और मसाज सेंटर पर छापेमारी की. इस दौरान टीम ने स्पा सेंटर से 2 युवतियों और 4 युवकों को हिरासत में लिया है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की पुलिस इंस्पेक्टर बसंती आर्या ने बताया कि शिकायत मिलने पर उनके द्वारा आज सितारगंज के मिनट मार्ट स्थित रॉयल स्पा व मसाज सेंटर पर छापेमारी की गयी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

इस दौरान 2 लड़कियों और 4 लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. वहीं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की इस कार्रवाई से शहर में खलबली मच गई.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad