सीएम धामी ने थाल सेवा पहुंच कर टीम का उत्साह वर्धन किया

गरीब असहाय व मरीजों को मात्र ₹5 में भरपेट भोजन उपलब्ध कराती है थाल सेवा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्द्वानी । हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट गरीब व असहाय लोगों को ₹5 में भर पेट भोजन उपलब्ध करने वाली संस्था थाल सेवा टीम का उत्साह वर्धन किया तथा भोजन वितरण में सहयोग दिया।


शुक्रवार को सुशीला तिवारी अस्पताल के निकट थाल सेवा टीम द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष में बनाई गई खिचड़ी वितरित की जा रही थी कि अचानक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी थाल सेवा के सदस्यों के निकट आ पहुंचे तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए मरीजों एवं गरीब असहाय लोगों को अपने हाथों से खिचड़ी वितरित की इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को उतरायणी एवं लोहडीकी शुभकामनाएं भी दी इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 रु देकर भोजन ग्रहण किया तो भोजन की गुणवत्ता की काफी तारीफ की इस दौरान उन्होंने थाल सेवा टीम के अध्यक्ष दिनेश मानसेरा एवं सदस्यों से थालसेवा के बारे में विस्तार से जानकारी ली तथा उनके द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य की काफी सराहना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा असामाजिक तत्वों को दे रही संरक्षण, संविधान की रक्षा करने वालों पर कार्रवाई और संविधान का अपमान करने वालों पर खामोशी क्यों?- अलका पाल

मुख्यमंत्री धामी ने थाल सेवा टीम का हौसला बढ़ाते हुए भविष्य में यहां हर महीने अपनी व्यक्तिगत रूप से एक दिन सेवा देने का संकल्प भी लिया। जिसके बाद थाल सेवा टीम द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा टीम के सदस्यों का हौसला अफजाई करने पर आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम