सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट किया घोषित , cbse.nic.in और Cbse.gov.in पर देखे परिणाम

खबर शेयर करें -

दिल्ली: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और Cbse.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। जिसमें छात्र छात्राये अपनी सीबीएसई 10वीं की मार्कशीट डिजिलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

मंगलवार को सीबीएसई ने दसवीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार भी सीबीएसई 10वीं में छात्राओं की सफलता का प्रतिशत छात्रों के ज्यादा है। सीबीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2021 में कुल 98.89% छात्र पास हुए हैं। जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 99.24% है।

कुल रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स – 21,50,608
प्राइवेट और पत्राचार के स्टूडेंट्स – 36,841
कुल रेगुलर स्टूडेंट्स – 21,13,767
स्टूडेंट्स जिनका रिजल्ट जारी हुआ – 20,97,128

स्टूडेंट्स जिनका रिजल्ट अब भी प्रॉसेस में है – 16,639
कुल पास प्रतिशत – 99.04%
नहीं करा सकेंगे रीवैल्युएशन
इस बार परीक्षाएं हुई ही नहीं। इस कारण स्टूडेंट्स को रीचेकिंग या री-इवैल्युएशन का मौका नहीं मिलेगा। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं होंगे, वे बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad