सुबह तड़के अपने भाई को देहरादून जाने के लिए उठाकर व्यापारी ने अपनी ही पिस्टल से स्वयं को गोली मार की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

A businessman committed suicide by shooting himself with his own pistol after picking up his brother to go to Dehradun early in the morning, creating chaos among the family members.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। पूर्व भाजपा नेता एवं प्रतिष्ठित कारोबारी ने अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5:00 बजे 46 वर्षीय दीपक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी मोहल्ला गिरीताल काशीपुर ने अपने 30 बोर के लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  अगर सिस्टम जागता तो बच जाती जान—पांडे ने बुजुर्ग किसान की मौत के लिए प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार”

गोली मारने से पूर्व दीपक अग्रवाल ने अपने छोटे भाई उदित अग्रवाल को देहरादून जाने के लिए जगाया था और कहा था कि वह जल्दी से तैयार होकर आ जाए देहरादून के लिए निकलना है। उदित अग्रवाल ने तैयार होकर कुछ देर बाद जब बच्चों से भाई दीपक अग्रवाल के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि वह घर में नहीं है इसके बाद उदित अग्रवाल भाई दीपक अग्रवाल को ढूंढते हुए घर के ग्राउंड में पहुंचकर देखा जिसे देखकर वह सन रह गया उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई क्योंकि उसके भाई दीपक अग्रवाल खून से लतपत जमीन पर पड़ा हुआ था जिसे देखकर वह जोर-जोर से रोने लगा। उदित अग्रवाल के रोने की आवाज सुनकर परिवार वाले एकत्रित हो गए घर में सवेरे सवेरे अचानक हुई घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दीपक अग्रवाल ने अपने 30 बोर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दीपक अग्रवाल ने खुद को किस कारण गोली मारी कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईकोर्ट का सख्त रुख: छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सरकार से पूछा- 'क्यों दर्ज नहीं हुआ मुकदमा?', 28 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: नशे की हालत में पुलिस से उलझे भाजपा पार्षद; तीनपानी डाम के पास काटा हंगामा, पुलिस ने बुलेट सीज कर काटा चालान