सूदखोरो के खिलाफ पुलिस एक्शन मोड पर, यदि कोई सूदखोर किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न कर रहा है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाना-चौकी में करें- एएसपी

Police on action mode against moneylenders, if any moneylender is harassing any person, then complain about it in the concerned police station-ASP.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। सूदखोरों, साइबर क्राइम, नशाखोरी व ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कहा कि यदि कोई सूदखोर किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न कर रहा है, तो उसकी शिकायत संबंधित थाना-चौकी में करें।

एक होटल सभागार में बुधवार को एएसपी रुद्रपुर मनोज कुमार कत्याल ने बैठक में कहा कि सूदखोरों से निपटने में पुलिस व आमजन को साझा प्रयास करना होगा। उन्होंने कोतवाल व थाना प्रभारियों से सूदखोरों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने को कहा। बताया राज्य में बढ़ते सूदखोरी को देखते हुए शासन ने एसआईटी का गठन किया है। उन्होंने बताया इस मामले में डीआईजी (कुमाऊं) वाईएस रावत के नेतृत्व में एसपी रुद्रपुर मनोज कुमार कत्याल, सीओ खटीमा विमल रावत, एसओजी निरीक्षक संजय पाठक सूदखोरी के मामले में काम कर रहे हैं। एएसपी कत्याल ने आश्वास्त किया कि अब सूदखोर मनमानी व गुंडागर्दी नहीं कर सकेंगे। यहां सीओ अनुषा बडोला, कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, जसपुर कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी, आईटीआई थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, कुंडा थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौर, एसएसआई सतीश शर्मा, एसआई विपुल जोशी समेत आम नागरिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: मामूली विवाद में खूनी संघर्ष; कार हटाने को लेकर पड़ोसी ने ग्राम प्रधान और उनकी पत्नी को पीटा, अस्पताल में भर्ती

 

 

 

 

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव का अलर्ट: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला; अब इस जिले में 12 बजे तक ही खुलेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किए सख्त आदेश

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें