सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने मां मनसा देवी मंदिर में ज्योत जगाकर नवाया शीश

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। मां मनसा देवी की शोभायात्रा में शिरकत करने काशीपुर पहुचे के सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया इस दौरान पुष्कर सिंह धामी ने महाष्टमी के दिन काशीपुर स्थित मां मनसा देवी मंदिर में ज्योत जलाकर पूजा अर्चना की तथा प्रदेश की खुशहाली एवं चहुमुंखी विकास के लिए माँ मनसा देवी से प्रार्थना की। पूजा अर्चना के पश्चात सीएम धामी शोभायात्रा में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

बताते चलें कि विगत वर्षों से काशीपुर में नवरात्रि के शुभ अवसर पर मां मनसा देवी की शोभायात्रा बड़ी धूमधाम के साथ निकाली जाती है सोमवार को नगर में निकाली गई मां मनसा देवी की शोभायात्रा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शरीक हुए। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां क्षेत्रवासियों का मन मोह रही थी वही बैंड बाजों की धार्मिक धुनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस दौरान मेयर उषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, दीवान सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार,उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग सायरा बानो, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, राम मेहरोत्रा, सीमा चौहान, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत एसएसपी मंजूनाथ टीसी मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह नगर आयुक्त विवेक राय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट