सूर्य पूजन के लिए घर के आंगन में खड़े शख्स को गुलदार ने उठाया

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल: पर्वतीय इलाकों में नरभक्षी गुलदार आतंक का पर्याय बने हुए हैं। गुलदार के हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। डर की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। गुलदार के हमले की ताजा घटना टिहरी की है। जहां सूर्य देवता की अराधना के लिए घर के आंगन में खड़े शख्स को एक गुलदार उठा ले गया। बाद में उसकी लाश घर से तीन किलोमीटर दूर क्षत-विक्षत हालत में मिली। मामला टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक का है। यहां पसर गांव में गुलदार ने एक शख्स को मार डाला। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह के रूप में हुई। राजेंद्र सिंह रोज की तरह सुबह पूजा कर रहे थे। पूजा के बाद वो भगवान सूर्य को अर्घ्य चढ़ाने लगे। इसी बीच घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें अपने मजबूत जबड़ों में पकड़ कर भाग निकला।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

इस हादसे के बाद तमाम ग्रामीण इकट्ठा हुए और लाठी-डंडे लेकर खून के निशानों का पीछा करते हुए जंगल पहुंचे। वहां उन्हें राजेंद्र सिंह का अधखाया शव मिला। घटना के बाद ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जनवरी में गुलदार के हमले में एक महिला मारी गई थी। बीती रात गुलदार ने वीर सिंह नाम के एक शख्स पर भी हमला किया था। सोमवार तड़के गुलदार ने राजेंद्र सिंह को मार डाला। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। लोगों ने बताया कि राजेंद्र सिंह अपने घर में अकेले ही रहा करते थे। उन्होंने कहा कि अगर वन विभाग ने ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लिया होता तो शायद राजेंद्र की जान बच जाती। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे पकड़ने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश