सेंचुरी में 125 वी वर्षगांठ पर इंडियन आइडल विजेता सलमान अली के गानों पर झूमे मिल कर्मी, सेंचुरी पेपर मिल के कई कर्मचारी हुए मुंबई में सम्मानित

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सेंचुरी टेक्सटाइल के 125 वीं वर्षगांठ को बहुत धूमधाम से अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। जिसमें आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने मुंबई से लाइव प्रसारण कर अपने कर्मचारियों को संदेश दिया तथा पूजनीय बसंत कुमार बिरला के जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा की सेंचुरी टेक्सटाइल को बढ़ाने में पूजनीय बसंत कुमार बिरला जी का अभूतपूर्व योगदान रहा है, इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

प्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने भी पूजनीय बसंत कुमार बिरला जी के अभूतपूर्व योगदान के बारे में बताया। मुंबई से हुए लाइव प्रसारण में ग्रुप के चेयरमैन श्री कुमार मंगलम बिरला ने कई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया

उनमें मुख्य रूप से सेंचुरी पेपर मिल के नरेश चंद्रा, एसके बाजपेई ,हेम चंद्र जोशी,आलोक अग्रवाल, ललित मोहन मलकानी आदि थे।
उसके बाद सेंचुरी पेपर मिल के प्रांगण में कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

बाहर से आए कलाकारों में मुख्य रूप से इंडियन आइडल विजेता सलमान अली ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के बीच में सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सीईओ विजय कॉल ने पंडाल में जाकर कर्मचारियों व उनके परिवार से बातचीत की और उन्हें इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  युवा व्यापारी नेता दिनेश लोहनी का हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन: लालकुआं में शोक की लहर, परिजनों में मचा कोहराम

कार्यक्रम का आयोजन सेंचुरी पेपर मिल के वाइस प्रेसिडेंट अरुण कुमार पांडे की देखरेख में संपन्न हुआ। अरुण कुमार पांडे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद अदा किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad