सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हल्द्वानी निवासी युवक ने की आत्महत्या

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे एक युवक के आत्महत्या का मामला सामने है. मृतक का नाम नारायण सिंह (18) जो हल्द्वानी के बद्रीपुरा में किराए के मकान में अपने चचेरे भाइयों के साथ रहता था. दोनों सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे. युवक ने फीजिकल पास कर लिया था, उसे सिर्फ लिखित परीक्षा देनी थी, लेकिन उससे पहले ही उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा

बताया जा रहा है कि नारायण सिंह तीन दिन पहले ही अपने गांव पुरवा से लौटा था. शुक्रवार को वह कोचिंग भी नहीं गया था. शुक्रवार शाम को जब उसका साथी हरीश उससे मिलने कमरे पर पहुंचा तो देखा की नारायण सिंह बेहोश की हालत में नीचे पड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

हरीश तत्काल उसे हॉस्पिटल लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों के मुताबिक नारायण ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है. आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता की बसासत के कर्णधार पंडित ललित मोहन पांडे का निधन: क्षेत्र में शोक की लहर, आज चित्रशिला घाट पर होगी अंतिम यात्रा

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad