सेना में लेफ्टिनेंट बनी हल्द्वानी की मीनाक्षी, बधाईयों का लगा तांता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: मीनाक्षी पांडे ने सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पदोन्नति प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने सीडीएस परीक्षा पास की और चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं।

मीनाक्षी पांडे ने मेहनत और लगन की मिसाल पेश करते हुए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। आवास विकास की रहने वाली मीनाक्षी ने सीडीएस परीक्षा पास करके अपना प्रशिक्षण पूरा कर सात सितंबर को चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। उनकी सफलता का सफर कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा था, लेकिन उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस ऊंचाई तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी लतिका भंडारी को 'तीलू रौतेली पुरस्कार': उत्तराखंड का नाम रोशन करने पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर
  • शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं माता-पिता

मीनाक्षी की इस सफलता में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उनके पिता विकास पांडे जो एमबीपीजी कॉलेज में कार्यरत हैं और उनकी मां विमला पांडे जो एक सरकारी शिक्षिका हैं, इन्होने हर कदम पर उनका समर्थन किया। मीनाक्षी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की और इसके बाद वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान से बीटेक की डिग्री हासिल की। उनके इस उपलब्धि ने परिवार में खुशी का माहौल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल की दमदार पैरवी से कमजोर पड़ी अभियोजन की दलील, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में पूर्व पार्षद को मिली जमानत