सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी गिरे दाम, जाने आज के भाव

खबर शेयर करें -

देहरादूनः भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है. बुधवार को सोना-चांदी दोनों के रेट में गिरावट देखने को मिली है. ताजा अपडेट के मुताबिक मंगलवार के मुकाबले आज (बुधवार) सोना सस्ता हुआ है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह 10:51 बजे दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 157 रुपये यानी 0.34 फीसद की टूट के साथ 46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था. इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 46,757 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था. इसी तरह फरवरी, 2022 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 118 रुपये यानी 0.25 फीसद लुढ़ककर 46,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था. इससे पिछले सत्र में फरवरी, 2022 में डिलिवरी वाले सोने का भाव 46,898 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था.

मंगलवार को क्या था भाव? गलवार शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट सुबह में 46682 रुपये था, वहीं, चांदी का भाव 60905 रुपये प्रति किलो था. बता दें कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं है. ऐसे में गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट ऊपर नीचे होते रहते हैं.

देहरादून की बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव 47,880.0 रुपये रहा. कल की तुलना में सोना आज 130.0 रुपये गिरा. वहीं, एक किलोग्राम चांदी का रेट 62,450.0 रुपये रहा. दून में कल सोने का भाव 48,010.0 रुपये और चांदी का भाव 62,410.0 रुपये था.

सोने की खरीदारी से पहले हॉलमार्क का रखें ध्यान: सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. अच्छा होगा कि हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है.

हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है. 24 कैरेट सोने से ज्वैलरी नहीं बनती है. 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसके गहने नहीं बनते क्योंकि, यह बहुत मुलायम होता है.

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad