सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति पर अभद्रता का आरोप, छात्रों ने किया घेराव

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: कुलपति द्वारा छात्रों के साथ अभद्रता करने को लेकर सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर के छात्र-छात्राओं ने कुलपति कार्यालय में जमकर हंगामा किया. साथ ही कुलपति व विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आक्रोशित छात्रों का कहना है कि जबतक कुलपति छात्र छात्राओं से माफी नहीं मांगते, तब तक वह प्रदर्शन जारी रखेंगे.

दरअसल, एसएसजे परिसर के पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी व कई संगठनों के छात्र-छात्राए छात्र संघ चुनाव को लेकर कुलपति प्रो. एनएस भंडारी को ज्ञापन देने कुलपति कार्यालय पहुंचे थे. छात्रों का आरोप है कि कुलपति ने उनकी मांग सुनने के बजाय उनसे अभद्रता की. इसके बाद छात्र भड़क उठे और छात्रों ने कुलपति कार्यालय में जमकर हंगामा किया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

आक्रोशित छात्र बाद में कुलपति कार्यालय के बाहर बैठ गए और कुलपति के खिलाफ जबर्दस्त नारेबाजी की. छात्रों ने कहा कि जब तक कुलपति छात्रों से माफी नहीं मांगते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब