स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने भेजा सलाखो के पीछे

Police sent the accused who molested schoolgirls behind bars

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। विगत कई दिनों से स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।पुलिस ने  आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।

बताते चले कि प्रतापपुर क्षेत्र निवासी दो नाबलिग छात्राओं ने दिनांक 22-08-2024 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि शिवा पुत्र प्रकाशी निवासी भोगपुर, थाना जसपुर, जिला उधम सिंह नगर स्कूल आते-जाते उनके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता है। तहरीर के आधार पर शिवा के खिलाफ धारा 126(2)/351(2)/352/75(2)/75(3)/78 बीएनएस व 7/8 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शिवा की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक काशीपुर आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में 22 और 23 अक्टूबर को सजेगा सत्संग का दरबार,परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा नामदान

पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त शिवा को अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज को जाने वाले तिराहे से 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर आज दिनांक 23-08- 2024 को कोर्ट में पेश कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों से कुकर्म का मामला: आरोपी को भीड़ ने पकड़ा, मुंह काला कर घुमाया; आज होगा कोर्ट में पेश

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, एसआई नीमा बोहरा तथा कां. हेमचन्द्र शिामल थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं हाईवे पर टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में तोड़ा दम