स्कूल खुलते ही जूनियर हाईस्कूल का छात्र निकला कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: राजकीय ज‌ूनियर हाई स्कूल बिलौना में कोरोना पॉजिटिव छात्र मिलने पर हड़कंप मच गया. जिसके बाद विद्यालय को तीन दिन के ‌लिए बंद कर दिया गया है. वहीं, जिले में कोरोना का एक संक्रमित मिलने के बाद स‌क्रिय मरीजों की संख्या 6 हो गई है.

राजूहा बिलौना में कक्षा आठ का एक छात्र कोरोना पॉजिटिव निकला. प्रधानाचार्य नूर अफजल ने बताया ‌कि छात्र को जुकाम-बुखार होने की सूचना के बाद परिजनों ने उसकी जांच कराई थी. सुबह छात्र विद्यालय पहुंचा था, जिसके बाद उसके कोरोना पॉजटिव होने की रिपोर्ट मिली. जानकारी होते ही तत्काल खंड शिक्षाधिकारी और मुख्य शिक्षाधिकारी को सूचना दी गई. उनके निर्देश के बाद विद्यालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है. प्रशासन को विद्यालय को सैनिटाइज कराने के‌ लिए‌ लिखा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

मुख्य शिक्षाधिकारी पदमेंद्र सकलानी ने बताया छात्र की रिपोर्ट कोरोना ‌रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एहतियातन विद्यालय तीन दिन के लिए बंद कर दिया है. सैनिटाइजेशन के बाद विद्यालय को पुनः खोला जाएगा. जिले में संक्रमित मरीजों में से एक का उपचार कोविड अस्पताल में चल रहा है. जबकि बाकी मरीजों को होम आइसालेशन में रखा गया है.

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर

सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि मंगलवार को जांच के लिए 290 लोगों के सैंपल भेजे गए. अब तक जिले से 1,22,490 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं. जिले में कोरोना के 6,121 संक्रमित मिले, जिनमें से 6,059 ने कोरोना को मात दी है. वहीं, इस महामारी से अब तक जिले में 56 लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad