स्कूल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम निपटाकर घर लौट रही शिक्षिका से टेंपो चालक ने की छेड़छाड़, चाकू दिखाकर इस कदर डराया कि 3 घंटे बाद हिम्मत जुटाकर कर पहुची पुलिस के पास

The tempo driver molested a teacher who was returning home after completing the Teacher's Day program in the school, threatened her so much by showing a knife that after 3 hours she gathered courage and went to the police.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हल्द्वानी । हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में शिक्षक दिवस के अवसर पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम निपटा कर टेंपो में लौट रही शिक्षिका के साथ टेंपो चालक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का आरोपी ऑटो चालक फरार है। घटना से शिक्षिका इस कदर सहमी की 3 घंटे बाद थाने जाने की हिम्मत जुटा पाई। 

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज में भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी आग, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुखानी थाना क्षेत्र निवासी शिक्षिका लामचौड़ स्थित एक स्कूल में पढ़ाती है। गुरुवार की दोपहर करीब ढाई से 3 बजे के बीच वह स्कूल से निकली थी। लामाचौड़ चौराहे से उन्होंने घर जाने के लिए ऑटो किया। चारधाम मंदिर के पास उसने ऑटो गलत दिशा में मोड़ दिया और छेड़छाड़ करने लगा। शिक्षिका किसी तरह बच कर भागी। आरोप है कि इस चालक ने उसे चाकू दिखाकर डराया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शाम 6 बजे पीड़िता ने तहरीर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शिनाख्त होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा बिन्दुखत्ता मण्डल के 16 बूथ अध्यक्षों की घोषणा; जिला और मण्डल नेतृत्व की सहमति से सूची जारी
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से 5 जुलाई को शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा; सीएम पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना