सड़क हादसे में आढ़ती की दर्दनाक मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

खबर शेयर करें -

काशीपुरः उधम सिंह नगर के काशीपुर में सड़क हादसे में एक आढ़ती की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा उस वक्त हुआ, जब आढ़ती बाइक से घर लौट रहा था. तभी ट्रक ने उसे जोरदार मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

जानकारी के मुताबिक, टांडा उज्जैन निवासी 60 वर्षीय गंगा सिंह पुत्र छोटे लाल की 15 सालों से मुरादाबाद रोड स्थित नवीन मंडी में फलों की आढ़त है. आज दोपहर में वो बाइक पर सवार होकर आढ़त से वापस अपने घर जा रहा था. तभी ढेला पुल के पास ट्रक संख्या UK 18 CA 2095 ने जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें गंगा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल गंगा सिंह का आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के दो बच्चे हैं. गंगा सिंह के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. उधर, स्थानीय लोगों ने बेलगाम ट्रक चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad