हरदा के मंच से चाकू लेकर पहुंचा युवक, कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस के हवाले

खबर शेयर करें -

काशीपुर: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसभा समाप्त होते ही मंच पर एक युवक मंच पर चाकू लेकर चढ़ गया। अफरातफरी के बीच यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं

ने उसे पकड़कर चाकू छीनकर पुलिस के हवाले किया। आरोपी युवक को मानसिक रूप से कोविकषिपत बताया जा रहा है


गुरुवार की शाम को रामलीला मैदान में पूर्व सीएम हरीश रावत की सभा थी। पूर्व मुख्यमंत्री की सभा समाप्त होने के बाद मंच से नीचे उतरे। तभी भगवा गमछाधारी प्रतापपुर निवासी विनोद मंच पर चढ़ गया। माइक संभालते हुए उसने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यकर्ताओं ने उसे रोकते हुए तुरंत माइक बंद कर दिया। इससे आक्रोशित विनोद ने लंबा चाकू निकाल लिया और जय श्रीराम नहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उसे बमुश्किल पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि पूर्व सीएम की सुरक्षा में यह चूक प्रशासन की हीलाहवाली की वजह से हुई है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपित कुछ दिन पहले टावर पर चढ़ गया था और पीएम से बात करने की जिद कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलते-खेलते बच्चों में हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप,नाबालिग ने नाबालिग के सीने में घोंपा चाकू, 12 वर्षीय मासूम ईशान की मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  64 के हुए राम, जन्मदिन पर मंदिरों में नवाया शीश, क्षेत्र में सुख-शांति की करी प्रार्थना; बधाई देने वालों का लगा तांता