हरदा ने कल लालकुआं सीट में काउंटिंग की निगरानी की कमान हरीश चंद्र दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा को सोंपी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नई सरकार को लेकर कल तस्वीर साफ हो जाएगी। मतगणना को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की विधानसभा लालकुआं में काउंटिंग की निगरानी हरीश चन्द्र दुर्गापाल करेंगे।

दस मार्च की मतगणना को लेकर कांग्रेस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। कुमाऊं की लालकुआं विधानसभा सीट पूर्व सीएम हरीश रावत की वजह से प्रचार से लेकर मतदान तक सुर्खियों में बनी रही। गुरुवार को मतगणना के साथ पूरे प्रदेश की स्थिति साफ होते ही पता चल जाएगा कि किसकी सरकार। मतगणना के दिन पूर्व सीएम हरीश रावत दून में रहेंगे। कांग्रेस मुख्यालय में पूरे प्रदेश का कंट्रोल रूम बनाया गया है। जबकि लालकुआं सीट की निगरानी की कमान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल और वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा के पास होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान

परिणाम के बाद की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस हाइकमान के करीबी और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड््डा भी दून पहुंचे हुए हैं। वहीं, मतदान के बाद कांगे्रस ने पोस्टल बैलेट को लेकर सवाल खड़े किए थे। इस मामले में निर्वाचन आयोग में शिकायत भी की गई। इसलिए मतगणना स्थल पर मौजूद अभिकर्ताओं को खासा चौंकन्ना रहने को कहा गया है। वहीं, लालकुआं सीट पर हरीश रावत के चुनावी प्रचार की कमान हरीश दुर्गापाल और हरेंद्र बोरा ने संभाली थी। हर सभा में दोनों हरदा के अगल-बगल में खड़े दिखे। ऐसे में मतगणना के दिन भी पूर्व सीएम ने इन्हें जिम्मेदारी सौंपी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र