हर्षिल में घूमने आया पर्यटक नाले में फंसा, पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: दिल्ली से हर्षिल घूमने आया एक पर्यटक मुसीबत में फंस गया था. उत्तराखंड पुलिस को जैसे ही ये सूचना मिली वो देवदूत बनकर पुलिस की मदद करने लिए पहुंची. और पर्यटक को उन मुश्किल हालात से निकाला.

जानकारी के अनुसार साउथ दिल्ली निवासी पर्यटक संजय शेफर्ड सोमवार को हर्षिल के लांबा टिकरी टॉप घूमने गया था. वहां से देर शाम हर्षिल वापस लौटते हुए अंधेरा होने के कारण पर्यटक संजय जंगल में रास्ता भटक गए और गलती से ककोड़ा गाड़ नाले की और निकल पड़ा, जहां वो फंस गया.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

इस दौरान रास्ते मे अंधेरा होने के कारण एक स्थान पर संजय गिर भी गया था, जिसकी वजह से उसको चोट भी लगी. संजय ने जैसे-तैसे स्थानीय लोगों से संपर्क किया. पर्यटक के फंसे होने की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी संदीप रावत, माधवेन्द्र रावत और हर्षिल एसओ अजय शाह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस टीम ने ककोड़ा गाड़ नाले में फंसे पर्यटक संजय का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे हर्षिल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार कराने के बाद संजय को उसको होटल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'