हल्दुचौड़ में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

खबर शेयर करें -

लालकुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बुधवार की देर जयराम हल्दुचौड़ निवासी गिरीश चंद पलिया पुत्र तुलाराम पलड़िया उम्र 38 वर्ष सोयाबीन फैक्ट्री में ड्यूटी कर साइकिल से घर को वापस आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रैपिडो कैंसिल कर डंपर में लिफ्ट लेना पड़ा भारी, चंद मिनटों के सफर में दरिंदों से आबरू बचाते बचाते चली गई कांति की जान

गुमटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिस पर हल्दुचौड़ चौकी में तैनात कांस्टेबल प्रदीप पिलखावल अपनी कार द्वारा उन्हें हल्द्वानी चिकित्सालय में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया, ग्रामीण की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, मृतक की दो बेटियां हैं, घटना के बाद मृतक की पत्नी मंजू पलड़िया का रो रो कर बुरा हाल है। हंसमुख व्यवहार के धनी गिरीश की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार तेज: देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिजली चमकने और भूस्खलन की चेतावनी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम