हल्दुचौड़ : लापता नाबालिक लड़की का शव किच्छा के जंगल में मिलने से मची सनसनी, ग्रामीणों का चौकी में प्रदर्शन

गला रेत कर की गई है हत्या

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दुचौड़ के खड़कपुर गांव से लापता नाबालिग बालिका का शव किच्छा के पास बरा के जंगल में बरामद किया गया है, बालिका की गला रेत कर हत्या की गई है। इधर ग्रामीणों ने हल्दुचौड़ चौकी में प्रदर्शन कर पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
हल्दुचौड़ के खड़कपुर निवासी खीम राम की 17 वर्षीय पुत्री अंजली उर्फ प्रिया गत 3 अगस्त को अचानक लापता हो गई, जिसके बाद परिजनों ने 4 अगस्त को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद से पुलिस बालिका की तलास कर रही थी, इधर शनिवार की प्रातः पुलिस ने किच्छा बरा के पास जंगल में बालिका का शव बरामद किया है, जिसका गला रेत कर हत्या की गई है, मामले में पुलिस ने किच्छा निवासी दो युवकों को भी हिरासत में लिया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

यह भी पढ़ें 👉  काम पर जाने की बात को लेकर बढ़ा विवाद, नशेड़ी पति ने पाटल से वार कर पत्नी की हत्या की


इधर बालिका का शव बरामद होने के बाद ग्राम प्रधान शंकर जोशी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भुवन प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य रिंकू पाठक, पूर्व प्रधान भास्कर के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने हल्दुचौड़ चौकी पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया है, ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  पांच फतह के बाद गदरपुर से जीत का छक्का जड़कर, क्या अरविंद पांडे प्रदेश में रचेंगे नया इतिहास?