हल्दुचौड के गोपीपुरम स्थित शिव मंदिर के स्थापना दिवस पर विराजमान हुए नंदीश्वर, भंडारे में शामिल हुए सैकड़ों श्रद्धालु

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दूचौड़ के गोपीपुरम कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर का 13 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सुबह से ही शिव महिमा से ओतप्रोत भजन कीर्तनों की प्रस्तुति ने माहौल को भक्ति रस से गुंजायमान कर दिया ।

इस दौरान मोटाहल्दू के समाजसेवी सुरेश जोशी द्वारा भव्य नंदी की मूर्ति स्थापित की गई इस दौरान प्राण प्रतिष्ठा एवं धार्मिक अनुष्ठान में भी सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लेकर नंदीश्वर की कृपा को प्राप्त किया मुख्य जजमान गिरीश चंद्र मठपाल ने सपत्नीक शामिल होकर वेद मंत्रोच्चारण के बीच दीप प्रज्वलन के बाद धार्मिक आयोजन की शुरुआत की ।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

पुरोहित गोकुल चंद्र कांडपाल ने सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए इस दौरान गोकुल चंद्र कांडपाल ने कहा कि सदा शिव भोलेनाथ ही संपूर्ण ब्रह्मांड एवं चराचर जगत के स्वामी है, उन्हीं के द्वारा जगत के रचयिता ब्रह्मा तथा पालनहार विष्णु की उत्पत्ति हुई उन्होंने कहा कि शिवालय में नंदी का अत्यंत महत्व है, क्योंकि भगवान भोलेनाथ के सबसे प्रिय भक्त नंदी हैं जिन्हें नंदीश्वर कहा गया, उन्होंने इस अवसर पर नंदी की मूर्ति स्थापित करने वाले मोटाहल्दू निवासी सुरेश जोशी और उनकी धर्मपत्नी कल्पना जोशी को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

स्थापना दिवस एवं नंदी की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, इस अवसर पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर दत्त जोशी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान रुकमणी नेगी, शेर सिंह जेठा, नवीन बिष्ट, नवीन कफल्टिया, मनोज पंत, एसके प्रसाद, तारा दत्त पांडे, नंदन सिंह कोरंगा, उमेद सिंह चौहान, नरेंद्र बिष्ट, सुनील श्रीवास्तव, जीवन भट्ट, प्रकाश भट्ट रमेश पांडे कुंदन नेगी योगेश जोशी, अनिल श्रीवास्तव समेत अनेकों श्रद्धालु मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad