हल्दुचौड स्थित निजी कंपनी में काम करने वाले सुधीर की सांप के डसने से मौत

खबर शेयर करें -

हल्‍द्वानी: लालकुआं के हल्दुचौड स्थित एक कंपनी में काम करने वाले ऑपरेटर सुधीर शर्मा की सांप के डसने से मौत हो गई. सुधीर शर्मा मूल रूप से बिहार के पटना का रहने वाला था. सुधीर की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि सुधीर किराए पर रहता था और उसके दो बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

पटना का निवासी 38 वर्षीय सुधीर शर्मा हल्द्वानी की एक निजी में काम करता था और अपने बच्चों के साथ हल्दुचौड़ में किराए पर रहता था. शनिवार देर रात खाना खाने के बाद सुधीर घर के बाहर टहल रहा था. इस दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया. आनन-फानन में मकान मालिक और परिजन उसको हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां रविवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. उधर, वन विभाग को भी सूचित किया गया है. पूरे मामले में वन विभाग वन अधिनियम के तहत मृतक परिवार को ₹3 लाख मुआवजा देने की कार्रवाई कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad