हल्दुचौर गुमटी के पास सड़क दुर्घटना में हल्द्वानी निवासी दंपति घायल

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं। लालकुआं से हल्द्वानी को जा रहे बाइक सवार पति पत्नी 20 टायर ट्राले की चपेट में आने से घायल हो गए, घटना के बाद वाहन चालक मौकेे से फरार हो गया, घायलों का हल्द्वानी स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं में अपनी रिश्तेदारी में आए इंद्र पुत्र शेर सिंह निवासी राजपुरा हल्द्वानी अपनी पत्नी हंसा देवी के साथ हल्द्वानी को वापस जा रहे थे कि जैसे ही वह बबूर गुमटी स्थित इंडियन ऑयल डिपो के सामने पहुंचे थे कि मुख्य राजमार्ग पर लाल कुआं की ओर से हल्द्वानी को जा रहे 20 टायरा ट्राले एचआर 58 बी- 9006 ने उनकी पल्सर मोटरसाइकिल यूके 04 जेड 8794 में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बीच सड़क में गिर गए। जिससे दोनों को चोट आ गई और पत्नी हंसा देवी के सर में गहरी चोट आने के वजह से वह गंभीर रूप से घायल हैं, निजी वाहन की मदद से उन्हें हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है, मौके में पहुंचे चौकी इंचार्ज हल्दूचौड़ अजेंद्र प्रसाद व उप निरीक्षक चंद्रशेखर जोशी ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका