हल्दूचौड़ में एक ही छत के नीचे मिल जाएंगे महिला व पुरुषों के ब्रांडेड कपड़े, जूते मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल व रेस्टोरेंट, युवा व्यवसाई ने की नई पहल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दूचौड़ जैसे ग्रामीण क्षेत्र में मल्टीप्लेक्स सिनेमा घर ( मूवी जोन )की सौगात देने वाले युवा व्यवसाई केशव प्लाजा मॉल के स्वामी योगेश महतौलिया ने अब लिबर्टी का शोरूम खोला है।

इससे पूर्व केशव प्लाजा में ड्यूक्स समेत अन्य नामी कंपनियों के शोरूम मौजूद है। यहां पर लजीज भोजन की भी व्यवस्था है। केशव प्लाजा के स्वामी योगेश महतौलिया ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में भीड़भाड़ से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतें होती है।

यह भी पढ़ें 👉  मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू

इसके साथ ही समय भी अधिक लगता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केशव प्लाजा में सिनेमा घर के साथ ही, बच्चो के कपड़े, खिलौने, जॉकी के अंडर गारमेंट, ड्यूक्स के कपड़े समेत महिलाओं के कपड़े भी उपलब्ध है। वेज व नॉनवेज के लजीज व्यंजन के लिए शानदार रेस्टोरेंट भी खोला गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल

फूल पार्किंक की व्यवस्थाओं से लैस वातानुकूलित केशव प्लाजा मॉल में समय समय पर भारी छूट भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर के पास ही उचित दामों में ब्रांडेड चीजें उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में 'स्क्रीन टाइम' के खिलाफ अनोखी मुहिम पर विवाद: आँखों पर पट्टी बाँध बच्चों को डराने का आरोप, SDM ने दिए जांच के आदेश

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad