हल्दूचौड़ की कई आवासीय कालोनियों में बंदरों का आतंक, बाहर निकलना हुआ मुश्किल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: हल्दूचौड़ के तमाम कॉलोनियों में बंदरों का आतंक छाया हुआ है। कटखने बंदर रोजाना लोंगो को काट रहे है। ग्रामीणों द्वारा कई बार विधायक, ग्राम प्रधान समेत तमाम अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की है। लेकिन अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई कार्यवाही नही की जा जाती है।

हल्दूचौड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बमेटा बंगर खीमा ग्राम सभा में पिछले कई वर्षो से बंद पड़ी सोयाबीन फेक्ट्री का परिसर है। सरकार द्वारा यहां पर एफसीआई के अलावा कई कंपनियों का गोदाम बनाया है। जिसमें बाहर से आने वाले गेहू का भंडारण किया जाता है। इसके अलावा देख रेख नही होने के कारण परिसर का काफी हिस्सा जंगल मे तब्दील हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी

जिसकारण यहां पर सैकडों बंदरो ने पिछले कई वर्षों से अपना अड्डा बनाया हुआ है। सोयाबीन फैक्ट्री के परिसर के आसपास शिवालिक पुरम आवासीय कॉलोनी, हर्ष विहार, शिवपुरी, इंद्रा आवास कालोनी, गोपीपुरम समेत बमेटा बंगर खीमा का ग्रामीण क्षेत्र भी है। सुबह होते ही बंदर भोजन की तलाश में सोयाबीन फैक्ट्री परिसर की आसपास की कॉलोनियों व ग्रामीण क्षेत्रों में चले जाते है। जिस कारण महिलाओं व बच्चों का बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। अब तक कटखने बंदर कई महिलाओं बच्चों को काट कर उन्हें घायल कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों द्वारा कई बार विधायक नवीन दुम्का, ग्राम प्रधान पूजा दुम्का के साथ ही वन विभाग व प्रशासन के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की जा चुकी है। लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इधर मामले में ग्राम प्रधान पूजा दुम्का का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वन विभाग के अधिकारियों से मांग की है। जल्द ही बंदरो को पकड़ने की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad