हल्दूचौड़ में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव व रुक्मणी विवाह की कथा में भाव विभोर हुए श्रद्धालु

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: क्षेत्र के गोपीपुरम आवासीय कालोनी में विमला देवी पत्नी स्वर्गीय भवानी दत्त जोशी के आवास पर आयोजित दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के पांचवे दिन कृष्ण जन्मोत्सव व रुक्मणि विवाह का सुंदर बखान किया गया।

भजनों की सुंदर प्रस्तुति में श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान कथा वाचक व्यास आचार्य दिवाकर जोशी ने कहा की भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य के जन्म जन्मों के संताप दूर हो जाते हैं और वह बैकुंठ का भागी बनता है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं

भागवत सुनन से मनुष्य के तमाम दुख दूर होते हैं। इस मौके पर पंडित महेश जोशी व नवीन जोशी ने पूजन कार्य सम्पन्न कराए। इस अवसर पर यजमान विमला देवी, भगवती प्रसाद जोशी, प्रदीप चंद्र जोशी समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे। आचार्य कथा वाचक व्यास आचार्य दिवाकर जोशी ने बताया कि एक अगस्त को कथा का समापन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पीलीकोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

ब्यास जी ने भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव की कथा बड़े धूम धाम से सुनाई और भव्य समारोह उत्सव मनाया गया

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा
Ad