हल्दूचौड़ में श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, कथा वाचक व्यास आचार्य दिवाकर जोशी द्वारा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की कथा का सुंदर बखान

खबर शेयर करें -

हल्दूचौड़: क्षेत्र के गोपीपुरम आवासीय कालोनी में विमला देवी पत्नी स्वर्गीय भवानी दत्त जोशी के आवास पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कथा वाचक व्यास आचार्य दिवाकर जोशी द्वारा भक्ति, ज्ञान, वैराग्य की कथा का सुंदर बखान किया। कहा कि भागवत कथा प्रारंभ करने के लिए जिस प्रकार शुभ मुहूर्त अच्छा होता है, उसी प्रकार कथा का पूर्ण एवं मनोवांछित फल प्राप्त करने के लिए श्रोता को भी फल-आहार ग्रहण करना चाहिए। भागवत सुनन से मनुष्य के तमाम दुख दूर होते हैं। इस मौके पर पंडित महेश जोशी व नवीन जोशी ने पूजन कार्य सम्पन्न कराए। इस अवसर पर यजमान विमला देवी, भगवती प्रसाद जोशी, प्रदीप चंद्र जोशी समेत कई श्रद्धालु मौजूद थे। आचार्य कथा वाचक व्यास आचार्य दिवाकर जोशी ने बताया कि कथा का आयोजन एक अगस्त तक किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दस लाख दो, वरना झूठे केस में फंसा देंगे! अवैध वसूली और रंगदारी के आरोपों पर कोर्ट सख्त, आईटीआई पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पीलीकोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस