हल्द्वानी : अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पहुंचे युवक की डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार करने आया एक युवक चित्रशिला घाट पर नहाने के दौरान डूब गया. युवक के डूबते ही लोगों में हड़कंप मच गया. घाट पर स्थित लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की. लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण पलक झपकते ही युवक लोगों की आंखों से ओझल हो गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोर की टीमों ने युवक की तलाश की. कुछ देर बाद युवक की लाश हल्द्वानी के राजपुरा स्थित गौला नदी से बरामद हुई.

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

बताया जा रहा है कि मृतक युवक का नाम छत्रपाल है जो हल्द्वानी के प्रेमपुर लोश्याली का रहने वाला है. 36 वर्षीय छत्रपाल अपने पड़ोस में एक व्यक्ति के निधन पर अंतिम संस्कार के लिए रानीबाग चित्रशिला घाट पहुंचा था. अंतिम संस्कार के बाद छत्रपाल नदी में नहाने गया, जहां वह नदी में डूबने लगा. छत्रपाल की लाश घटना स्थल से करीब 8 किलोमीटर राजपुरा गौला नदी से बरामद हुई है.

यह भी पढ़ें 👉  थाने में घुसे दो गुलदार, कुत्ते का पीछा करते हुए पहुंचे बैरक; पुलिस कर्मियों के शोर मचाने पर भागे

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बरामद किया. बताया जा रहा है कि युवक किराने का दुकान चलाता था और उसके तीन बच्चे हैं. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. मौके पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है.

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं
Ad