हल्द्वानी : अतिक्रमण अभियान के तहत मंडी पुलिस चौकी को भी हटाया जाएगा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ इन दिनों जिला प्रशासन और हल्द्वानी नगर निगम अभियान चला रखा है. ऐसे में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है. लिहाजा, अब नैनीताल-बरेली रोड पर स्थित मंडी पुलिस चौकी को भी जल्द ध्वस्त किया जाएगा. जिसके लिए जिलाधिकारी ने नगर निगम प्रशासन को निर्देशित किया है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में इस अभियान के तहत शहर में कच्चे-पक्के निर्माण को ध्वस्त किया गया है. लिहाजा, अब सरकारी विभागों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया जाएगा. इस अभियान का लोगों में अच्छा संदेश जाए इसको देखते हुए नैनीताल-बरेली रोड स्थित मंडी पुलिस चौकी को हटाया जाएगा, जो अतिक्रमण की जद में आ रही है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

डीएम ने कहा कि पुलिस चौकी को अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए 15 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त भी जाएगी ताकि नया पुलिस चौकी बनाई जा सके. उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर नई पुलिस चौकी का निर्माण कर अतिक्रमण की जद में आ रही मंडी पुलिस चौकी को ध्वस्त किया जाए. इसके लिए सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad