हल्द्वानी : एक किलो से अधिक की चरस के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है. तस्करों के कब्जे से एक किलो से अधिक चरस बरामद की गई. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक स्कूटी भी बरामद की है. पकड़े गए दोनों तस्कर चरस को स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों को सप्लाई करने का काम करते थे.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक स्कूटी को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो दो आरोपियों के पास से बैग में 1 किलो 24 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई. पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनका नाम दिनेश चंद्र और महेश चंद्र जोशी हैं जो हल्द्वानी के रहने वाले हैं. ये दोनों पहाड़ों से चरस लाकर हल्द्वानी में सप्लाई करने का काम करते थे.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर

कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग: 16वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, 27 सितंबर की विशाल रैली के लिए ग्रामीणों से किया एकजुट होने का आह्वान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad