हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में इस बार बीए में फुल, वाणिज्य में 94, विज्ञान में 339 सीटें बचीं
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में इस बार विज्ञान वर्ग में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञान वर्ग में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी 339 सीटें बच गई हैं। वाणिज्य संकाय में 94 सीटें उपलब्ध हैं। बीए में सभी सीटें फुल हो गई हैं।
एक सितंबर से महाविद्यालय में नए सत्र की शुरुआत हो गई है।

प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई विद्यार्थी अब भी प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। महाविद्यालय में 3120 सीटों पर इस बार नौ अगस्त से 31 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चली। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रवेश हुए। प्रवेश समिति से मिली जानकारी के अनुसार बीए में सीटें फुल हो गई हैं।
बीकॉम में सामान्य वर्ग के लिए कोई सीट नहीं हैं। एससी, एसटी के लिए 94 सीटें उपलब्ध हैं। बीएससी गणित में 166 और बीएससी बायो में 173 सीटें सभी वर्गों के लिए अभी भी उपलब्ध हैं। प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जो सीटें बचीं है, शासन के निर्देश पर इन्हें भरा जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

