हल्द्वानी : ऑटो में बैठी महिलाओं को धोखा देकर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार महिलाएं गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: शहर में महिलाओं से लगातार चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं के बाद पुलिस ने गिरोह के चार महिला सदस्यों सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए गिरोह के सदस्य सभी बाजारों और ऑटो में बैठकर जा रही महिलाओं के साथ षड्यंत्र के तहत चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं. इस पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उत्तर प्रदेश गोरखपुर की रहने वाली गिरोह के चार महिलाओं सहित एक किशोरी को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने बताया कि शहर में ऑटो में बैठकर जा रही महिलाओं के साथ धोखे से चेन स्नेचिंग की घटनाएं कि कई मामले सामने आए थे. जिसके बाद पूरे मामले में मुखानी पुलिस ने दो टीमें गठित कर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चेन स्नेचिंग करने के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जबकि, एक किशोरी को हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

पूछताछ में सभी महिलाओं ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश गोरखपुर के रहने वाली हैं. ऑटो में सफर करने वाली महिलाओं के साथ गिरोह की महिलाएं और किशोरी षड्यंत्र के तहत उनके गले में पहने हुए चैन को चुरा लेती थी. एसएसपी ने बताया कि आरोपी महिलाओं के पास से कई महिलाओं के चुराए हुए गोल्ड चेन बरामद हुए हैं. आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad