हल्द्वानी : कुछ कारणों के चलते मुकेश बोरा की जमानत पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी जमानत अर्जी पर सुनवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की जमानत पर सुनवाई टल गई है। अब इस पर शुक्रवार को कोर्ट सुनवाई करेगा।

बीती एक सितंबर को मुकेश बोरा पर दुग्ध संघ की अस्थायी कर्मी ने लालकुआं थाने में दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बोरा पर महिला ने एक और आरोप लगाया और कहाकि मुकेश ने उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। जिसके बाद मुकदमे में पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  30 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति: लालकुआं दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों के लिए मुकेश बोरा ने मुख्यमंत्री एवं दुग्ध मंत्री का जताया आभार

हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने मुकेश बोरा को रामपुर के चक्कू चौराहे से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मुकेश बोरा ने पॉक्सो कोर्ट में जमानत याचिका के लिए आवेदन किया था। बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते इस मामले में सुनवाई नहीं हो पाई। अब शुक्रवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हाईकमान के कड़े रुख के आगे झुके हरीश रावत: रद्द कीं अपनी सभी 9 'धन्यवाद यात्राएं', समर्थकों से मांगी माफी