हल्द्वानी : केमू बस स्टेशन के नजदीक होटल कर्मचारी की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: वनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत केमू बस स्टेशन के नजदीक एक होटल कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. होटल के कमरे में कर्मचारी का शव मिला है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले में जांच में जुटी हुई है.

पुलिस के अनुसार नैनीताल जनपद के चमोली ग्राम मुक्तेश्वर निवासी जीवन सिंह (23) पुत्र गंगा सिंह केमू स्टेशन के पास स्थित एक होटल में काम करता था. बताया जा रहा है कि दीपावली के दिन भी जीवन ड्यूटी पर था. मंगलवार को जीवन खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया. देर शाम तक कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसके साथियों ने किसी तरह से एक कमरा खोलकर देखा तो वह बेसुध पड़ा हुआ था. होटल के कर्मचारी उसको अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार ! मिल्क पाउडर-रिफाइंड से तैयार हो रहा था ‘नकली मावा’, छापे में ढाई क्विंटल मिलावटी मिठाई बरामद

मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. बताया जा रहा कि जीवन सिंह अपने घर का इकलौता कमाने वाला था. हाल में आई आपदा के मलबे में दबकर उसके पिता गंगा सिंह अपना पैर गवां चुके हैं. घर में जीवन का एक छोटा भाई, छोटी बहन के अलावा मां है. घर में जवान बेटे की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा पत्नी हत्याकांड: शक में 4 बच्चों के सामने डंडों और चम्मच से पीट-पीटकर की थी हत्या, आरोपी पति काठगोदाम से गिरफ्तार