हल्द्वानी के इंदिरा नगर में दीए से घर में लगी आग, सामान हुआ राख

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: इंदिरा नगर में काबुल गेट के पास एक घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. वहीं आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. बताया जा रहा है कि मंदिर में रखे दीए से घर में आग लगी.

गौर हो कि इंदिरा नगर के काबुल गेट के पास लालचंद के घर में नवरात्र के मौके पर मंदिर में दीया जला कर रखा गया था. इस दौरान मंदिर में जल रहे दीए से एक कमरे में आग लग गई और सारा सामान जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

परिवार के सदस्य जब तक आग बुझाते तब तक आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया था. आनन-फानन में घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया. वहीं आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना