हल्द्वानी के कलसिया नाले ने किया रौद्र रूप धारण, कटाव की जद में आये कई घर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं. पहाड़ से भारी मात्रा में पानी आने से हल्द्वानी स्थित कलसिया नाला रौद्र रूप ले चुका है. वहीं, नाले के तेज बहाव की वजह से कटाव शुरू हो गया है. कटाव की जद में कई घर आ गए हैं. बिजली के पोल भी गिरने की स्थिति में हैं. ऐसे में उप जिलाधिकारी ने नाले का निरीक्षण कर लोगों को घर खाली कर सुरक्षित जगह पर जाने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: बिना मान्यता चल रहे 2 मदरसे सील, भारी पुलिस बल रहा मौजूद

उप जिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी और विद्युत विभाग से वार्ता कर नाले को दुरुस्त कराने और बिजली का पोल अन्य जगह शिफ्ट किया जाएगा. एसडीएम ने कहा कि किसी तरह का जान माल का नुकसान ना हो, इसको लेकर नाले के जद में आने वाले परिवारों को सुरक्षित जगह पर जाने को निर्देशित किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि नाले में अचानक पानी आ जाने के चलते आधा दर्जन घर नाले के कटाव में आ गए हैं. ऐसे में डर सता रहा है कि रात में नाले में अगर ज्यादा पानी आता है तो जान माल का खतरा भी हो सकता है.