हल्द्वानी के गांधीनगर में मामूली बात पर दो गुटों के बीच पथराव, 5 लोग घायल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: बनफूलपुरा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बीते देर शाम मामूली बात पर दो गुटों के बीच पथराव हो गया. जिसमें 5 लोग घायल घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया. एहतियातन मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है. बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर आई है और मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बताया जा रहा है नगर निगम के एक सफाई सुपरवाइजर का पास ही रहने वाले एक युवक से मामूली बात पर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से भारी संख्या में लोग आ गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

जिसमें 5 लोग घायल हो गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया. बनफूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर आई है. तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad