हल्द्वानी के फतेहपुर रेंज में तेंदुए ने घास लेने जंगल गये नत्थू लाल को बनाया अपना शिकार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानीः नैनीताल के हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार मानव व वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. मामला फतेहपुर रेंज का है, जहां घास लेने गए एक ग्रामीण को तेंदुए ने निवाला बना लिया. मृतक का शव सोमवार सुबह वन कर्मियों ने बरामद किया है.

बताया जा रहा है कि बाजूनियाहल्दू कठघरिया निवासी 45 वर्षीय नत्थू लाल रविवार दोपहर घास काटने कठघरिया के जंगल गया था. लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी. इसके बाद वन विभाग की टीम ने नत्थू लाल का शव सोमवार सुबह बरामद किया. वन कर्मियों को नत्थू लाल का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है.

यह भी पढ़ें 👉  बैडमिंटन खेलने के विवाद में 12 साल के बच्चे की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

पिछले 3 दिन में दूसरी घटना होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. भारी संख्या में ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच रोष व्यक्त किया. ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की. ग्राम प्रधान मनीष आर्य ने बताया कि इलाके में वन्य जीवों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. 3 दिन पहले ही तेंदुए ने एक महिला को निवाला बनाया था.

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता: खटीमा के बीमार मासूम देव का पूरा इलाज कराएगी सरकार, टिक्की खाने दुकान पर पहुंचे सीएम से पिता ने रोते हुए बताई थी व्यथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार पर आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना के मदरसे पर प्रशासन का ताला! अब जिलेभर में अवैध रूप से चल रहे मदरसो पर पुलिस का शिकंजा