हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से दो पुलिसकर्मियों को चकमा देकर दुष्कर्म का आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना संक्रमित दुष्कर्म के आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है. पूरे मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने दो सिपाहियों को निलंबित किया है. इसके साथ ही फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार टीमें जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी बाथरूम जाने के बहाने फरार हुआ है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में 12 तोले सोने की चोरी का 24 घंटे में खुलासा: 15 लाख के आभूषणों के साथ आरोपी जित्तू गिरफ्तार, गाड़ी खरीदने के लिए रचा था षड्यंत्र

बता दें, बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 13 जनवरी को दुष्कर्म के आरोपी रवीश को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद कोरोना जांच करने पर आरोपी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिसके बाद आरोपी को सुशीला तिवारी अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था, जिसकी निगरानी के लिए दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मंगलवार को आरोपी वॉशरूम जाने के बहाने पुलिसकर्मयों को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी के फरार होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. पूरे मामले में दो पुलिसकर्मियों को लापरवाही पाते हुए एसएसपी ने कॉन्स्टेबल ललित मेहरा और महेश बृजवाल को निलंबित किया है.

एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले में 4 टीमें गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad