हल्द्वानी : गैस लीकेज से बिरयानी की दुकान में भड़की आग, ठेला जला, बगल की एक अन्य दुकान भी आई आग की चपेट में

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: नैनीताल रोड स्थित मंगल पड़ाव ईदगाह के पास एक बिरयानी की दुकान में आग भड़क गई. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग ने बगल में स्थित एक अन्य दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. जबकि सड़क के किनारे खड़े एक सब्जी का ठेला भी आग से खाक हो गया. आग भड़कने पर किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया. आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा के युवा वैज्ञानिक रवि टम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार 'हपिडा स्काईनेक्स': 12 साल बाद पूरा हुआ आसमान में उड़ने का सपना

मंगल पड़ाव क्षेत्र में मंडी के पास ईदगाह रोड पर एक व्यक्ति की उत्तराखंड बिरयानी के नाम से दुकान है. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम बिरयानी बनाने के दौरान गैस लीकेज होने की वजह से आग भड़क गई. जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया. आग फैली तो उसने बगल में ही स्थित ट्रेडर्स की डिस्पोजल की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. दुकान में आग भड़ती देख सब्जी मंडी से भी तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए. लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग बुझती तब तक एक व्यक्ति का फल का ठेला आग में स्वाहा हो चुका था.

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

गनीमत रही लोगों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. अन्यथा बड़ा हादसा होने की संभावना थी. आग से दुकानदार और ठेली कारोबारी को करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी. लेकिन गाड़ी आने से पहले लोगों ने आग पर काबू पा लिया था.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पीलीकोठी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष: जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर, सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस
Ad